Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Bar Association Elections 20 Objections Filed Voter List Finalization on January 5
7180 मतदाता, 20 ने रखी आपत्तियां

7180 मतदाता, 20 ने रखी आपत्तियां

संक्षेप:

Kanpur News - 7180 मतदाता, 20 ने रखी आपत्तियां 7180 मतदाता, 20 ने रखी आपत्तियां 7180 मतदाता, 20 ने रखी आपत्तियां

Jan 03, 2026 08:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मांगी गई आपत्तियों में महज 20 लोगों ने ही अपनी बात रखी है। इन आपत्तियों को निस्तारण कर 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। सोमवार को इसके लिए बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही एल्डर्स कमेटी ने सभी दावेदारों से न्यायालय परिसर में लगे बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स स्वत: हटाने के लिए छह जनवरी तक का समय दिया है। नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शहर भर में लगी होर्डिंग्स व बैनर हटवाने के लिए कहा है। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए वर्तमान सूची में 7180 मतदाता हैं। आपत्तियों के निस्तारण बाद नाम घट-बढ़ सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एल्डर्स कमेटी ने बीते वर्ष 22 दिसंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। आठ और नौ जनवरी को नामांकन, 12 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 13 जनवरी को नाम वापसी के लिए तय किया गया है। 15 जनवरी को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी होगी। मतदान की तारीख 15 फरवरी प्रस्तावित की गई है। इसी कड़ी में मतदाता सूची पर शुक्रवार और शनिवार को आपत्तियां मांगी गई थीं। शनिवार तक कुल 20 आपत्तियां आईं। इनमें ज्यादातर ने आजीवन शुल्क जमा होने के बाद भी मतदाता सूची में नाम न होने की बात कही है। कुछ अधिवक्ताओं ने सदस्यता शुल्क जमा कराने के लिए कहा है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता के मुताबिक, कुछ अधिवक्ताओं के सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) जमा न होने के कारण मतदाता सूची में नाम नहीं चढ़ सके हैं। उनसे सीओपी लेकर सूची में नाम बढ़ाए जाएंगे।