आशा वर्करों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सीएमओ से नोकझोंक
Kanpur News - कानपुर। प्रमुख संवाददाता आशा वर्करों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। इस

कानपुर। प्रमुख संवाददाता आशा वर्करों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा वर्करों ने कलेक्ट्रेट के सामने जमीन पर बैठकर नारेबाजी की। आशा वर्करों को समझाने आए सीएमओ व एसीएम की भी उन्होंने एक न सुनी। सीएमओ से बातचीत के दौरान आशा वर्करों से नोकझोंक व कहासुनी भी हुई। आखिरकार आशा वर्करों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।बकाया मानदेय, स्थायी करने और मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर आशा वर्करों ने प्रदेश सरकार और सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की।
सीएमओ के बातचीत करने पर आशा वर्कर बोलीं पहले उनका बकाया मानदेय दें। अगर नहीं दे सकते तो बात न करें। आखिरकार आशा वर्करों ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले करीब एक घंटे तक कलेक्ट्रेट गेट के सामने जमीन पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। अध्यक्ष आशा कुशवाहा, अनीता वर्मा, ललिता, रेखा देवी समेत अन्य आशा वर्करों ने कहा कि तीसरी बार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। अगर मांगें पूरी न हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। मानदेय महीनों से बकाया है। मानदेय के नाम पर छलावा हो रहा है। पूरा दिन काम लेने के बावजूद मानदेय के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


