Kanpur News: अरौल हाईवे पर खड़े वाहन में घुसी डीसीएम, परिचालक जिंदा जला

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार भोर पहर अरौल के पास एक खड़े वाहन के पीछे से एक अनियंत्रित डीसीएम घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम में आग लग गई। देख

Kanpur News: अरौल हाईवे पर खड़े वाहन में घुसी डीसीएम, परिचालक जिंदा जला

Kanpur News: बिल्हौर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार भोर पहर में अरौल के पास खड़े वाहन में एक अनियंत्रित डीसीएम घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम में आग लग गई। देखते ही देखते डीसीएम में लदी करीब एक दर्जन स्कूटी जल गईं। सूचना पर पहुंचे एसओ अरौल विनय तिवारी ने फोर्स की मदद से किसी तरह डीसीएम चालक फिरोजाबाद के श्यामलाल यादव को बाहर निकाल लिया। लेकिन परिचालक सत्यभामान आग की तेज लपटों के बीच फंस गया। डीसीएम का एक तरफ का गेट बंद होने के कारण उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: अरौल हाईवे पर खड़े वाहन में घुसी डीसीएम, परिचालक जिंदा जला