100 एकड़ जमीन मिलने के बाद पांच और बढ़ेंगे हैंगर

Mar 01, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - 100 एकड़ जमीन मिलने के बाद पांच और बढ़ेंगे हैंगर 100 एकड़ जमीन मिलने के बाद पांच और बढ़ेंगे हैंगर

100 एकड़ जमीन मिलने के बाद पांच और बढ़ेंगे हैंगर

कानपुर। कानपुर एयरपोर्ट पर अब पांच और विमान के खड़े होने की व्यवस्था होगी। 100 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट विस्तार करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके तहत पांच हैंगर और बढ़ेंगे। इसका मतलब एयरपोर्ट विस्तार के बाद वहां पर एक साथ आठ फ्लाइटें खड़ी हो सकेंगी। इसके चालू होते ही कानपुर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस हो जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गुजारिश पर ही एयरपोर्ट विस्तार का खाका तैयार हुआ था। हवाई अड्डा सलाहकार समिति के चेयरमैन और सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पिछली बैठक में एयरपोर्ट विस्तार की प्रगति जानी थी, तब बताया गया था कि 100 एकड़ जमीन की जरूरत है।

इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया है। एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि इसके साथ ही एयरपोर्ट के पास का नाला भी ढकेगा। इसका रास्ता भी चौड़ा होगा। इससे जलभराव और सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। हवाई अड्डा सलाहकार समिति सदस्य सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि शासनस्तर पर बात करके एयरपोर्ट विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी जल्द ही दिलाएंगे। पांच और हैंगर होने का बहुत बड़ा फायदा होगा। एक तरह से यहां से और भी नई फ्लाइटें शुरू हो सकेंगी। एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि विस्तार होने के बाद आवाजाही के रास्ते भी बढेंगे। एक तरह से एयरपोर्ट परिसर का मिनी मॉल का रूप तो लेगा ही, साथ ही कई शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें भी शुरू हो सकेंगी। अभी कानपुर से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद की ही फ्लाइटें हैं। बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइटें साप्ताहिक हैं। अभी कई शहरों के लिए नई फ्लाइटें शुरू करने की मांग है। इन सभी शहरों के लिए सेवा शुरू करने को विमान कंपनियों से बात की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी कानपुर निदेशक, पी यादव ने बताया, कानपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। इससे हैंगर में विस्तार के साथ ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी। इससे कानपुर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुविधाओं वाला हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।