शहर की हवा बेहद खराब, ऑरेंज जोन में पहुंचा एक्यूआई

Jan 17, 2026 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - शहर की हवा बेहद खराब, ऑरेंज जोन में पहुंचा एक्यूआई शहर की हवा बेहद खराब, ऑरेंज जोन में पहुंचा एक्यूआई

शहर की हवा बेहद खराब, ऑरेंज जोन में पहुंचा एक्यूआई

कानपुर। धूल-धुआं और हानिकारक गैसों की मात्रा बढ़ जाने से वायु प्रदूषण फिर बढ़ गया है। 11 जनवरी के बाद शनिवार को फिर शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ऑरेंज श्रेणी (205) में पहुंच गया है। इसे स्वास्थ के लिए खराब माना जाता है। नगर के तीन में से दो सेंटरों का एक्यूआई भी ऑरेंज श्रेणी में रहा जबकि एक सेंटर का पॉल्यूशन यलो श्रेणी में रहा। सर्दी के साथ हवा में धूल-धुआं और गैसों की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर से नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा अधिक है जो सांस लेने में दिक्कत पैदा करती है।

धूल-धुआं की मात्रा भी मानक से पांच गुना से अधिक बनी हुई है। कोहरा बढ़ने की वजह से भी प्रदूषण की मात्रा बढ़ी है। दिल्ली का एक्यूाई 400 पहुंचने का असर भी दिख रहा है। किदवईनगर सेंटर का एक्यूआई शनिवार शाम 214 रहा। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 353 माइक्रॉन प्रति घनमीटर, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 356 माइक्रॉन प्रति घनमीटर, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओटू) की अधिकतम मात्रा 23 माइक्रॉन प्रति घनमीटर, सल्फार डाइअक्साइड (एसओटू) 31 माइक्रॉन प्रति घनमीटर और कार्बन मोनोऑक्साइड 63 पीपीबी रही। नेहरू नगर सेंटर का एक्यूआई 218 रहा। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 372 माइक्रॉन प्रति घनमीटर, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 270 माइक्रॉन प्रति घनमीटर, एनओ टू की अधिकतम मात्रा 60 माइक्रॉन प्रति घनमीटर, एसओ टू 18 माइक्रॉन प्रति घनमीटर और कार्बन मोनोऑक्साइड 78 पीपीबी रही। एनएसआई का एक्यूआई 170 रहा। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 396 माइक्रॉन प्रति घनमीटर, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 393 माइक्रॉन प्रति घनमीटर, एनओ टू की अधिकतम मात्रा 23 माइक्रॉन प्रति घनमीटर, एसओ टू 22 और कार्बन मोनोऑक्साइड 98 पीपीबी रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण अधिक होने का भी असर शहर पर पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।