एडीजी ने की समीक्षा अपराध नियंत्रण महिला सुरक्षा पर दागे सवाल
कानपुर देहात में, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण पर बैठक की। उन्होंने अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण भी किया और इन्वेस्टीगेशन ट्रैकिंग पोर्टल की शुरुआत की। इस पोर्टल से विवेचनाओं की निगरानी आसान होगी। उन्होंने मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और साइबर अपराध पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

कानपुर देहात, संवाददाता। एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ बुधवार को पूरे दिन जनपद में रहीं। माती पुलिस लाइन में उन्होंने अफसरों व थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण पर बैठक की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। फिर अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने इन्वेस्टीगेशन ट्रैकिंग पोर्टल का शुभारंभ करके अब विवेचनाओं पर सघन नजर रखने की बात कही। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद में पुलिस अफसरों के साथ बैठक में अपराध नियंत्रण पर चर्चा की। इसके साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण और वांछितों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश दिया। एडीजी ने मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त रखने की हिदायत दी।
इसके साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों व व्यापारमंडल पदाधिकारियों से बात करके यहां की स्थिति और अपराध नियंत्रण से लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सुझाव भी लिये। इसके बाद एडीजी ने अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने इन्वेस्टीगेशन ट्रैकिंग पोर्टल का शुभारंभ करते हुये कहाकि इससे 60 व 90 दिन की समय सीमा के अर्न्तगत निस्तारित की जाने वाली विवेचनाओं की प्रभावी मॉनीटरिंग होगी। पोर्टल पूरी तरह स्वचालित प्रणाली पर आधारित है। जो बिना किसी अतिरिक्त डाटा फीडिंग के आवश्यक सूचनाये प्राप्त करता है। पोर्टल के माध्यम से लंबित विवेचनाओं को लेकर विवेचक और पर्यवेक्षण अधिकारी को स्वत: अलर्ट मैसेज प्राप्त होंगें। इसके साथ ही उन्होंने आपरेशन दृष्टि की भी समीक्षा की। इसमें जनपद के चिह्नित 5518 स्थलों पर 11889 कैमरे स्थापित होने और 10116 कैमरे सक्रिय होने की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को कार्य में पारदर्शिता,जवाब देही एवं समय बद्धता सुनिश्चत करने का निर्देश दिया। अकबरपुर कोतवाली के निरीक्षण में उन्होंने सभी पटल निरीक्षण करने के साथ पुलिस कर्मियों को लोगों से बेहतर संवाद रखने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण में डीआईजी यमुना प्रसाद, एसपी श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, एएसपी आलोक प्रसाद के अलावा सीओ आदि मौजूद रहे। वहीं बैठक में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, व्यापार मंडलों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


