Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur Aanchal Kharbanda Case Hearing on In-laws Summons Scheduled for November 28
आंचल खरबंदा केस : आरोपियों की तलबी पर 28 को सुनवाई

आंचल खरबंदा केस : आरोपियों की तलबी पर 28 को सुनवाई

संक्षेप:

Kanpur News - - व्यस्तता के चलते न्यायालय ने दी तारीख - पांच को तलब करने की

Nov 21, 2025 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के चर्चित आंचल खरबंदा केस में अन्य ससुरालीजन को तलब करने की अर्जी पर अब 28 नवंबर को सुनवाई होगी। न्यायालय ने व्यस्तता के चलते अगली तारीख दी है। अपर जिला जज सप्तम आजाद सिंह की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल की 19 नवंबर को ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने नजीराबाद थाने में आंचल के पति सूर्याश, सास निशा, फूफा ससुर भरत ग्रोवर, बुआ सास मीनाक्षी ग्रोवर, उनकी बेटी तान्या ग्रोवर, ननद निकिता कोटवानी, ननदोई पुनीत कोटवानी और अन्नू खुल्लर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विवेचना के दौरान पुलिस ने पति सूर्यांश और सास निशा के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी जबकि फूफा भरत ग्रोवर के खिलाफ पूरक चार्जशीट कोर्ट भेजी थी। अन्य आरोपियों के नाम हटा दिए गए थे। सुनवाई के दौरान सास निशा की मौत हो चुकी है। पति सूर्यांश व फूफा भरत ग्रोवर के खिलाफ मुकदमे में सुनवाई चल रही है। आंचल के पिता पवन ग्रोवर की गवाही पूरी होने के बाद अभियोजन की ओर से विवेचना में बाहर किए गए ससुरालीजन को भी तलब करने की मांग करते हुए अर्जी दी गई थी। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। एडीजीसी विनोद त्रिपाठी ने बताया कि मीनाक्षी ग्रोवर, तान्या ग्रोवर, निकिता कोटवानी, पुनीत कोटवानी और अन्नू खुल्लर को तलब करने की अर्जी पर व्यस्तता के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब यह सुनवाई 28 नवंबर को होगी।