ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकन्नौज में शोहदे से तंग आकर किशोरी ने दी जान

कन्नौज में शोहदे से तंग आकर किशोरी ने दी जान

शोहदे की छेड़छाड़ से तंग आकर एक किशोरी ने फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनो ने बताया कि युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ कर बेइज्जत करता था। परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।  सोमवार शाम...

कन्नौज में शोहदे से तंग आकर किशोरी ने दी जान
हिन्दुस्तान संवाद,तिर्वा (कन्नौज)Mon, 03 Jul 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

शोहदे की छेड़छाड़ से तंग आकर एक किशोरी ने फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनो ने बताया कि युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ कर बेइज्जत करता था। परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 
सोमवार शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 16 वर्षीय पुत्री अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। वह किशोरी को अपने साथ ले जाने लगा तो किशोरी की मां ने उसे दुत्कारकर भगा दिया। बावजूद इसके युवक ने किशोरी और उसकी मां के साथ गाली-गलौज की मारपीट पर उतारू हो गया। शोहदे की हरकतों से किशोरी काफी परेशान थी। उसके खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी के पिता ने कहा कि आए दिन शोहदा उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करता था। जिससे तंग आकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। पिता ने कोतवाली पुलिस को शोहदे और उसकी चाची के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें