पड़ोसियों में हुई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कल्याणपुर के बारासिरोही में चट्टा संचालक सियाराम गुप्ता के बेटे ने खेल रही भांजी को गिरा दिया। शिकायत करने पर सियाराम और उसके परिवार ने अमित राठौर पर लाठी से हमला किया। बीच-बचाव करने पर अमित की बहन भी घायल हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और कार्रवाई चल रही है।

पड़ोसियों में हुई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

कल्याणपुर। कल्याणपुर के बारासिरोही निवासी अमित राठौर के मुताबिक चट्टा संचालक पड़ोसी सियाराम गुप्ता ने पूरी सड़क पर कब्जा कर रखा है। शुक्रवार शाम उनकी भांजी घर के बाहर खेल रही थी। तभी सियाराम के बेटे पीयूष गुप्ता ने बिना वजह उनकी भांजी को जमीन पर गिरा अपने घर में भाग गया। जानकारी होने पर जब वह शिकायत करने उसके घऱ गए, तो सियाराम, मीरा गुप्ता, प्रशान्त गुप्ता व पीयूष गुप्ता ने गाली-गलौज करते हुए उसपर लाठी से हमला कर दिया। जिसपर उसकी बहन जब बीच-बचाव करने पहुंची, तो दबंगों ने उसे भी पीट दिया। घटना में दोनों भाई -बहन गंभीर रुप से घायल हो गए।

वही दूसरी ओर पड़ोसी मीरा गुप्ता के मुताबिक अमित व उसका भाई आशीष बिना वजह उसके साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर दी । कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।