एक तरफ की खुली रखी गई बगिया क्रॉसिंग से केसा रोड

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के कल्याणपुर में बगिया क्रॉसिंग से महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर तक केसा रोड का एक तरफ का यातायात बंद कर दिया गया है। यह सड़क शहर की सबसे खराब सड़कों में से एक थी। अब इसे सीएम ग्रिड रोड में तब्दील किया जा रहा है, जिससे तीन महीनों में इसका कायाकल्प होगा।

एक तरफ की खुली रखी गई बगिया क्रॉसिंग से केसा रोड

कानपुर, मुख्य संवाददाता। कल्याणपुर में बगिया क्रॉसिंग से महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर तक केसा रोड को सिर्फ डिवाइडर से एक तरफ ही बंद किया गया है। दूसरी साइड से दोनों तरफ का यातायात जारी है। अब बगिया क्रॉसिंग से केसा रोड पर वाहन दायीं ओर से आगे तक जा रहे हैं। वहीं केसा की तरफ से वापसी में वाहनों को डिवाइडर के बायीं तरफ से रवाना किया जा रहा है।बगिया क्रॉसिंग से केसा रोड शहर की सबसे खराब सड़कों में शुमार थी। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने इसकी पड़ताल प्रकाशित की थी तो नगर निगम ने इसे सीएम ग्रिड रोड बनाने का निर्णय लिया था।

इस रोड पर सैकड़ों विशालकाय गड्ढे हो चुके थे जो स्थानीय निवासियों के लिए सिरदर्द थे। हर रोज सुबह से शाम तक इस रोड पर धूल उड़ा करती थी। इस वजह से लोगों ने घरों के आगे पर्दा लगा रखा था। अब यहां सीएम ग्रिड रोड बननी शुरू हो गई है। तीन माह के भीतर इस रोड का कायाकल्प हो जाएगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि रोड ज्यादा खराब होने की वजह से ही इसे साठ सेंटीमीटर की गहराई तक खोदकर नए सिरे से बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिवाइडर के एक तरफ की रोड ही बंद की गई है। दूसरी साइड से यातायात जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।