बकरीद पर इबादत पर उमड़ा सैलाब

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में बकरीद पर बड़े पैमाने पर इबादतगारों ने नमाज अदा की और अमन की दुआ मांगी। ईदगाहों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां महिलाओं ने भी नमाज अदा की। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने शहरवासियों को बकरीद की मुबारकबाद दी और त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की बात कही।

बकरीद पर इबादत पर उमड़ा सैलाब

कानपुर वरिष्ठ संवाददाता बकरीद पर कानपुर में बड़े पैमाने पर इबादतगारों ने दुआएं मांगी। बड़ी ईदगाह बेनाझाबर, ईदगाह बगाही, ईदगाह गद्दियाना और फेथफुलगंज स्थित मास्टर अब्दुल करीम ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज पाकीज़गी से अदा की गई। इस मौके पर मुल्क और पूरी दुनिया में अमन की दुआ की गई।बड़ी ईदगाह बेनाझाबर में कारी सुभान इलाही ने नमाज अदा कराई। मुल्क में अमन चैन और हज क़ुबूल फरमाने की दुआ की। फेथफुलगंज ईदगाह में महिलाओं ने नमाज अदा की। ईदगाह गद्दियाना में मौलाना हाशिम अशरफी ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए दुआ की। घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि शहर में आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप और गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा के साथ त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। अनेक सामाजिक संगठनों ने कैंप लगाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur Newsबकरीद पर इबादत पर उमड़ा सैलाब