बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य जरूरी : न्यायमूर्ति
Kanpur News - कानपुर में बार एसोसिएशन के सौंदर्यीकरण की तीन योजनाओं का लोकार्पण मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि वादकारी का हित सर्वोपरि होना चाहिए। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति में कई स्मारक कार्यों का अनावरण भी किया गया।

कानपुर। बार एसोसिएशन के सौन्दर्यीकरण की तीन योजनाओं के लोकार्पण और चित्र अनावरण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने बार-बेंच में सामंजस्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वादकारी का हित सभी के लिए सर्वोपरि है। बार एसोसिएशन में तीन योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महामंत्री अमित सिंह उनके बड़े भाई आलोक सिंह द्वारा पिता शिव कुमार सिंह की स्मृति में कराए गए संस्था के मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण के साथ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश कुमार तिवारी द्वारा पिता नारायण प्रसाद तिवारी की स्मृति में कराए गए मुख्य सभागार के सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।
इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जाटव द्वारा अपने पिता की स्मृति में कराए गए वरिष्ठ अधिवक्ता कक्ष के सौन्दर्यीकरण का काम भी कराया गया। इन्हीं योजनाओं का लोकार्पण हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल चरण मिश्रा के चित्र का अनावरण भी किया गया। बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति व विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज अष्टम विजय कुमार गुप्ता को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मधुबन नंदन के साथ विजय शंकर रावत, शिवप्रताप सिंह चौहान, बीरेंद्र कुमार पासी, रामनवल कुशवाहा, गौरांग त्रिवेदी, आयुष अग्रवाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




