सागर हाईवे पर हर दूसरे वाहन में खामी,106 के चालान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कानपुरकानपुर में सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन, आरटीओ प्रवर्तन और पुलिस ने सागर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। 200 वाहनों में से 106 पर टैक्स बकाया, ओवरलोडिंग और गलत नंबर प्लेट के आरोप में कार्रवाई की गई, जिसमें 6.47 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन, आरटीओ प्रवर्तन, खनन और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सागर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। लगभग 200 वाहनों को रोक चेक किए तो 106 में टैक्स बकाया, ओवरलोडिंग औऱ एचएसआरपी,गलत नंबर प्लेट में चालान और सीज की कार्रवाई की गई है। आरटीओ के प्रवर्तन अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि 106 में 8 को सीज तो 98 के चालान काटे गए। इनसे 6.47 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। चेकिंग कार्रवाई सजेती क्षेत्र के आनूपुर-बरिपाल मोड़ तथा घाटमपुर-हमीरपुर हाईवे पर चलाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


