Kanpur News: 2189 नौकरियों के लिए 56 ही दिखा सके काबिलियत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में 2189 नौकरियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया, लेकिन केवल 30 प्रतिशत अभ्यर्थी ही पहुंचे। 167 में से 56 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनियों ने युवाओं को 12 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन ऑफर किया। दिव्यांगों के लिए भी 25 पद उपलब्ध थे। कौशल की कमी से कई अभ्यर्थी चयनित नहीं हो सके।

Kanpur News: 2189 नौकरियों के लिए 56 ही दिखा सके काबिलियत

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एक तरफ बेरोजगारी का शोर मचता रहता है तो दूसरी ओर मंगलवार को 2189 नौकरियां युवाओं के दरवाजे तक पहुंचीं, लेकिन रोजगार हासिल करने महज 30 प्रतिशत ही अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें भी 167 अभ्यर्थी योग्य पाए गए, जिनमें 56 ही अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर सके, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उप्र कौशल विकास मिशन ने आईटीआई पांडु नगर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले में 15Prestigious private companies पहुंचीं थीं। ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र के लिए कंपनियां नौकरियां लेकर आईं थीं। साक्षात्कार के जरिए चयन की प्रक्रिया में 787 अभ्यर्थियों में 620 अभ्यर्थी फेल हो गए। 167 को शॉर्टलिस्ट किया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों में 111 अभ्यर्थी क्षेत्र विशेष में हुनर नहीं दिखा सके। लिहाजा, 56 को ही नौकरी मिल सकी।

कानपुर में ही 20 हजार रुपये की थी नौकरी

रोजगार मेले में आई कंपनियों ने युवाओं को कानपुर में ही नौकरी का मौका देने के साथ 12 से 20 हजार रुपये तक का वेतन दे रहीं थीं। जबकि, नोएडा और भिवानी में इलेक्ट्रॉनिक फील्ड की 1000 नौकरियां लेकर आई कंपनी 18,000 रुपये महीने वेतन ऑफर कर रही थी।

दिव्यांगों के लिए थे 25 पद

रोजगार मेले में दिव्यांगों के लिए भी 25 पदों पर नौकरियों का मौका था। कानपुर के लिए ही कंपनी चयन करने आई थी। 10वीं पास अभ्यर्थियों की जरूरत थी। रोजगार मेले में नौकरी के लिए महज छह अभ्यर्थी ही पहुंचे, जिनका चयन कर लिया गया।

कौशल की कमी डिग्री पर पड़ रही भारी

सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक उज्ज्वल सिंह का कहना है कि रोजगार मेले में नौकरियों की भरमार रहती है, लेकिन कंपनियां खाली हाथ लौट जाती हैं। इसकी वजह अभ्यर्थियों में कौशल की कमी है, जो उनकी डिग्री पर भारी पड़ रही है। आईटीआई में जो पढ़ाई हो रही है, वह बाजार के लिहाज से व्यवहारिक नहीं रह गई है। थ्योरी के बजाय प्रैक्टिकल का जमाना है। कंपनियां कौशल की तलाश में आती हैं। अभ्यर्थी मशीनों से जुड़े सामान्य सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं।

मुख्य अतिथि ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर नगर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और विशिष्ट अतिथि जेडी आईटीआई ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर और प्रमाण पत्र वितरित किए।

सामान्य प्रश्न

कितनी नौकरियां रोजगार मेले में उपलब्ध थीं?
रोजगार मेले में 2189 नौकरियां उपलब्ध थीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।