Kanpur News: कल लगेगा रोजगार मेला
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर में 11 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 11 कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों को 587 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा और वेतन 10,000 से 30,000 रुपये तक रहेगा।

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रोजगार मेले में 11 सितंबर को नौकरियों की बहार आ रही है। मेले में 11 कंपनियां आ रहीं हैं, जिनके यहां 587 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की जरूरत है। 10 हजार से 30 हजार रुपये तक वेतन का अवसर है। सेवायोजन के सहायक निदेशक उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण रोजगार मेले में आवेदन कर सकेंगे। साक्षात्कार के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी होगी।


