ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुर में झांसी की महिला की मौत, बेटों की हालत नाजुक

कानपुर में झांसी की महिला की मौत, बेटों की हालत नाजुक

सचेंडी हाईवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों बेटे घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायलों को हैलट भर्ती कराया...

कानपुर में झांसी की महिला की मौत, बेटों की हालत नाजुक
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSat, 30 May 2020 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

सचेंडी हाईवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों बेटे घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायलों को हैलट भर्ती कराया है।

मूल रूप से झांसी जनपद के पूछ गांव निवासी मुन्नीदेवी शुक्लागंज स्थित कंचन नगर में रहती थीं। पति जयराम वर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है परिवार में बेटे नीलू अजय और प्रताप हैं। शुक्रवार देर रात वह बाइक से बेटे नीलू और अजय के साथ झांसी जा रही थीं। देर रात सचेंडी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी इससे मुन्नीदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीलू और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हैलट भर्ती कराकर प्रताप को सूचना दी। सचेंडी एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें