झांसी में कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी 

Jul 09, 2017 10:09 pm ISTहिन्दुस्तान संवाद मऊरानीपुर(झांसी)
share

गांव रूपाधमना में कर्ज तले दबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार ने मौका-मुआयना किया। परिवार वालों से बात की। उन्होंने आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया। कोतवाली के...

झांसी में कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी 

गांव रूपाधमना में कर्ज तले दबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार ने मौका-मुआयना किया। परिवार वालों से बात की। उन्होंने आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।
कोतवाली के गांव रूपाधमना निवासी गौरीशंकर किसान है। उसके पास 14 बीघा जमीन है। गौरीशंकर ने केसीसी और साहूकारों से काफी काफी कर्ज ले रखा था। इससे गौरीशंकर आए दिन परेशान रहता था। शनिवार की देर शाम गौरीशंकर ने परिवार वालों के साथ खाना खाया। फिर रात को खेत पर बनी झोपड़ी में सोने चला गया। देर रात गौरीशंकर ने बबूल के पेड़ से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। सुबह काफी देर तक गौरीशंकर घर नहीं पहुंचा। जिससे परिवार वालों को चिंता हुई। सुबह खेतों की तरफ गए लोगों ने गौरीशंकर को लटकता देखा। फांसी की खबर से गांव में खलबली मच गई। आनन-फानन में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिवार वालों को सूचना दी। 
3 लाख 20 हजार का कर्जदार था गौरीशंकर
किसान गौरीशंकर के बेटे सोबरन सिंह की मानें तो पिता ने बैंक से केसीसी पर 70 हजार रुपए का कर्ज लिया था। इसके अलावा उसके पिता पर ढाई लाख रुपए साहूकारों का कर्ज था। बताया, पिछले दो सालों से पिता बैंक का कर्ज अदा नहीं कर पा रहे थे। जिससे दिनों-दिन उनकी परेशानी बढ़ती जा रही थी। 
 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।