दबौली में ज्वैलर्स के घर से 15 लाख की चोरी
कानपुर के गोविंदनगर में एक ज्वैलर्स कारोबारी के घर से 15 लाख रुपये का माल चोरी हो गया। घटना तब सामने आई जब कारोबारी की पत्नी घर लौटी और मेनगेट पर दूसरा ताला लगा पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर, संवाददाता। गोविंदनगर में ज्वैलर्स कारोबारी के घर से नकदी-जेवर समेत 15 लाख रुपये का माल चोरी हो गया। चोर मेनगेट पर दूसरा ताला भाग निकले जबकि घर पर मौजूद किराएदार और कारोबारी के माता-पिता को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार को कारोबारी की पत्नी घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान जांच में जुट गई है। दबौली निवासी प्रभा श्रीवास्तव के पति दुर्गेश ज्वैलर्स हैं। वह दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। दबौली स्थित मकान में भूतल पर कारोबारी के माता-पिता और पहली मंजिल पर उनका व देवर का परिवार रहता है, जबकि दूसरी मंजिल पर किराएदार रहते हैं।
पांच दिन पहले प्रभा पति के पास दिल्ली गईं थीं। वह बुधवार सुबह लौटीं तो पाया कि उनके कमरे के मेनगेट पर दूसरा ताला लगा है। वह किसी तरह उसे खोलकर कमरे में दाखिल हुईं तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था जबकि अलमारी में रखी नकदी व जेवर समेत 15 लाख का माल गायब था। गोविंद नगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


