सचेंडी में खेत मे मिले गहनों के खाली डब्बे, पर्स रसीदें
सचेंडी के लालूपुर गांव में गेहूं की फसल काटते समय खेत में गहनों के खाली डब्बे, पर्स और रसीदें मिलीं। पुलिस ने चोरी की घटनाओं की जांच शुरू की। एक माह पहले दो घरों में चोरी हुई थी। सामान साफ सुथरे मिले जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है।

सचेंडी, संवाददाता। सचेंडी इलाके के लालूपुर गांव के एक खेत में गेहूं की फसल काटने के दौरान गहनों के खाली डब्बे, पर्स, ज्वैलर्स की रसीदें व अन्य कागजाद मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व में हुई घरों की चोरियों की डिटेल खंगाली। एक ने उसके घर के गहनों के डब्बे और पर्स होने की बात कही। इनके यहां एक माह पहले चोरी हुई थी। हालांकि जिस तरह से पर्स और डब्बे रसीदें साफ सुथरी हालत में मिलीं उसने मामला संदिग्ध बना दिया। सचेंडी इलाके के लालूपुर गांव में 16 मार्च को दो घरों में चोरी हुई थी।
जिसमें सचेंडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को नवाब सिंह के खेत में मजदूर अनीस यादव को गेहूं की फसल काटने पर खेत में फैले हुए जेवरात के खाली पर्स और प्लास्टिक के डब्बे पड़े मिले। उन सबको इकट्ठा एक जगह रखकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर गांव के जगमोहन वाल्मीकि पहुंचे। उन्होंने सामान उनके घर का होना बताया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि खेत में मिला यह सभी सामान देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने दो-तीन दिन पहले यह खेत में डाला है। मामला संदिग्ध है। इसकी जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


