
जयपुरिया पुल शुरू होने से घटी दूरी, जाम से भी मिलेगी राहत
Kanpur News - - कैंट जाने के लिए तय करनी होती थी ढाई किमी की दूरी
कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जयपुरिया पुल शुरू होने से कैंट के रास्ते शुक्लागंज, उन्नाव आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। दूरी तो कम हुई ही है, साथ ही जाम से भी राहत मिलेगी। पहले कैंट पहुंचने के लिए करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तय करनी होती थी, अब यह घटकर करीब एक किलोमीटर बची है। पुल के शुरू न होने से राहगीरों को पनचक्की चौराहा से नरोना चौराहा होते हुए मुरे कंपनी पुल, कटहरीबाग, कैंट और र्किट हाउस मोड़ होते हुए आना-जाना पड़ता था। अब 992 मीटर लंबे पुल से बगैर जाम में फंसे कैंट पहुंच सकेंगे। इसमें सेतु निगम का हिस्सा 955 मीटर और रेलवे का हिस्सा 37 मीटर है।

महाराजा अग्रसेन के नाम पुल का नामकरण की मांग एनडीए के कानपुर संयोजक सुरेश गुप्ता ने पुल पर आवागमन शुरू कराने के कार्यक्रम के दौरान इसका नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर करने का प्रस्ताव दिया। इसे भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने सहमति दी। इसके बाद सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, कमलावती सिंह, बालचंद्र मिश्रा, रघुनंदन भदौरिया, विजय पंडित, दीपू पांडेय, गोलू शुक्ला, अनीता गुप्ता, अनूप अवस्थी, सुरेश अवस्थी आदि मौजूद रहे। सर्विस लेन का बनना और अतिक्रमण हटना जरूरी स्थानीय निवासी इक्तेदार, नंद प्रकाश, प्रदीप गुप्ता और हिमांशु तिवारी ने पुल के शुरू होने पर खुश जताई है। इन्होंने मांग भी की है कि अब नीचे दोनों तरफ के ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर मजबूत डामर रोड बनाई जाए। अभी जर्जर मार्ग से आना जाना होता है। पुल के नीचे पनचक्की चौराहे की तरफ मैरिज और पार्टी लॉन ने रास्ते के आगे तक अतिक्रमण कर रखा है। कैंट बोर्ड इसका संज्ञान लेकर अतिक्रमण हटवाए, जिससे पुल के नीचे दोनों तरफ आवाजाही सुगम हो सके। पुल पर एक नजर जयपुरिया पुल का निर्माण प्रारंभ : जनवरी 2022 निर्माण पूरा करने की समयसीमा : जून 2025 जनता के लिए आवागमन शुरू : 3 नवंबर 2025 लागत : 60 करोड़ रुपये (रेलवे समेत) पीसीयू ट्रैफिक : एक लाख वाहन प्रतिदिन कोट जयपुरिया पुल का शुरू होना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। जाजमऊ से फूलबाग कैंट की तरफ आवाजाही आसान होगी। इससे लखनऊ आने जाने वाली बड़ी आबादी और रेलवे लाइन की दो बड़े स्कूलों के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का राहत देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहर के लोगों की तरफ से आभार जताता हूं। - रमेश अवस्थी, सांसद, कानपुर नगर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




