ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरजय व अन्नू ने दिव्यांगों का किया मनोरंजन

जय व अन्नू ने दिव्यांगों का किया मनोरंजन

लाजपत भवन में अमरनाथ जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग कलाकार के मंच का आयोजन हुआ। इसमें मुंबई से आए इंडियाज लाफ्टर चैंपियन व तारक मेहता का उल्टा...

जय व अन्नू ने दिव्यांगों का किया मनोरंजन
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरMon, 27 Jun 2022 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लाजपत भवन में अमरनाथ जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग कलाकार के मंच का आयोजन हुआ। इसमें मुंबई से आए इंडियाज लाफ्टर चैंपियन व तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कॉमेडियन जय चनियारा और भाभी जी घर पर हैं फेम अन्नू अवस्थी ने अपने कनपुरिया अंदाज में लोगों का जबरदस्त मनोरंजन किया। कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिव्यांग बच्चों को पुरस्कारों से नवाजा गया। संचालन प्रतीक त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक विपिन दीक्षित, स्नेहदीप अवस्थी, राज सिंह, आदित्य वशिष्ठ, मंजू आनंद, वंदना सिंह, आलोक दीक्षित, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें