Kanpur News: युवक की आत्महत्या में बड़ी बहन-बहनोई पर मुकदमा
Kanpur News: कृष्णा पुरम में एक आईटी कर्मी ने बड़ी बहन की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर बहन और बहनोई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। रवि दीक्षित ने अपने सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र किया था। जांच जारी है।

Kanpur News: चकेरी। कृष्णा पुरम में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बड़ी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर आईटी कर्मी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बड़ी बहन और बहनोई पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। बीती 21 अगस्त को कृष्णा पुरम निवासी आईटी कर्मी 38 वर्षीय रवि दीक्षित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर बड़ी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर कदम उठाने की बात लिखी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
वहीं रविवार को मृतक रवि की पत्नी ज्योति ने अपनी बड़ी ननद छवि मिश्रा और ननदोई विभाष मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि ननद व नंदोई प्रॉपर्टी में एक तिहाई हिस्सेदारी की मांग कर उनके पति रवि को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या की। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जिसके बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।


