दुबई में फसा एनुल, पिता से बोला फ्लाइट नहीं

Mar 02, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले के बाद खाड़ी देशों में मिसाइलें बरसाई हैं। इसमें भारतीय नागरिक फंस गए हैं। एयर स्पेस बंद होने के कारण वे निकल नहीं पा रहे हैं। रसूलाबाद का एक युवक दुबई में फंसा है और भारत सरकार से मदद की उम्मीद कर रहा है।

दुबई में फसा एनुल, पिता से बोला फ्लाइट नहीं

रसूलाबाद, संवाददाता। ईरान पर अमेरिका और इजरायल पर हमले के बाद ईरान ने अमेरिका को जगह दे रहे खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा दी हैं। इसमें खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीय फंस गए हैं। हमलों से वहां दहशत का माहौल है,लेकिन वहां से निकलने के लिए अब कोई फ्लाइट न होने के कारण वहां से नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे लोग भारत सरकार की ओर से कोई कदम उठाये जाने की उम्मीद लगाये हैं। ऐसे ही रसूलाबाद कस्बे का एक युवक दुबई में फंसा है। ईरान पर हमले के बाद ईरान की ओर से जवाबी हमले में तमाम खाड़ी देश प्रभावित हुए हैं।

ऐसे में इन देशों में काम कर रहे भारतीय लोग वहां से निकलने की कवायद में हैं, लेकिन एयर स्पेश बंद होने और उड़ाने रद कर दिए जाने से नहीं निकल पा रहे हैं। रसूलाबाद के एक गांव के साले बहनोई कुवैत में फंसे हैं। वह वहां पर सिलाई का काम करते हैं। इसी तरह रसूलाबाद कस्बे के आजाद नगर वार्ड निवासी ऐनुल खान दुबई के एक होटल में कार्यरत हैं। उन्हें होटल में ही रुकने के लिए कमरा मिला है। ऐनुल ने सोमवार को पिता इरशाद से फोन पर बातचीत कर बताया कि आबूधाबी सहित कई जगह हवाई हमले किए गए हैं। यहां पर एलर्ट जारी कर दिया गया है। बेहद तनाव का माहौल है। सभी डरे हुए हैं कि कब क्या न हो जाये। ऐसे में हम भी घर वापस आना चाहते हैं, लेकिन सभी उड़ाने रद होने से वापसी के रास्ते बंद है। वह भारत सरकार की ओर से कोई कदम उठाकर वहां से निकालने की व्यवस्था होने पर वापस अपने वतन आने को तैयार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।