सेंट थॉमस चर्च में मनाया महिला दिवस, सम्मानित किया

Mar 08, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के सेंट थॉमस चर्च में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। फादर थॉमस कुमार ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में भेदभाव और रूढ़िवादिता को चुनौती देने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई महिलाओं को सम्मानित किया गया और सभी ने मिलकर जुलूस के साथ चर्च में प्रवेश किया।

सेंट थॉमस चर्च में मनाया महिला दिवस, सम्मानित किया

कानपुर। सेंट थॉमस चर्च, किदवई नगर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फादर थॉमस कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में फैले भेदभाव और रूढ़िवादिता को चुनौती देकर ऐसा बदलाव लाना है जिससे महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी और सम्मान मिले। मां मरियम की मूर्ति के साथ लाइन में सब लोगों ने जुलूस के साथ चर्च में प्रवेश किया। महिला दिवस पर आशा विल्सन, शरोन सिंह और मरियम मैकार्टिस को फादर थॉमस कुमार ने सम्मानित किया। फादर राजेश साइमन ने महिलाओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्नेह लाल, अग्नेस पीटर, कविता मरियम मैकार्टिस, निर्मल जोसेफ, वेरोनिका डिसूजा, शालिनी मैकार्टिस, नेहा मैकार्टिस, सीमा मैगनस, सोनी सिंह, अनीता शाह, स्टेला फैब्रिक, डायना मधाई आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।