शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के उमर ने जीते 3 स्वर्ण समेत चार मेडल
Kanpur News - शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के उमर ने जीते 3 स्वर्ण समेत चार मेडल शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के उमर ने जीते 3 स्वर्ण समेत चार मेडल शूटिंग चैंपियनशि

कानपुर। भोपाल के एमपी स्टेट शूटिंग रेंज में चल रही 24वीं राइफल केएसएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के अंतरराष्ट्रीय पैरा राइफल शूटर मो. उमर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उमर ने तीन स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता 2 मई से चल रही है। विज़न एंड रिफ्लेक्शन हाई परफोर्मेंस शूटिंग एकेडमी के सचिव व कोच मयंक खाड़े बताया कि एकेडमी से पैरा शूटिंग कोच मोहम्मद उमर व पैरा रायफल शूटर दीपक कुमार कनौजिया ने भाग लिया था। इसमें से दीपक कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन कर चौथा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ओलंपियन कांस्य पदक विजेता गगन नारंग और पवन कुमार मुख्य संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन सदस्य ने विजेताओं को पदक से सम्मानित किया।
उमर बताते हैं कि यदि पैरा खिलाड़ियों को भी स्पॉन्सरशिप, संयोजक, सरकार व प्रशासन से मदद मिले तो वह भी देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा सकते हैं। अब उनकी नजर 5वीं एशियन पैरा गेम्स 2026 पर हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


