Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsInternational Conman Ravindra Nath Soni Arrested for 44 Crore Fraud in Kanpur
नटवरलाल की 970 करोड़ की ठगी आई सामने

नटवरलाल की 970 करोड़ की ठगी आई सामने

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर में कोतवाली पुलिस ने नटवरलाल रविंद्र नाथ सोनी को 44 लाख की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसकी ठगी का जाल भारत के अलावा अमेरिका, जापान, मलेशिया और दुबई तक फैला हुआ है। उसने कई अभिनेताओं को भी ठगा और 970 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है।

Dec 05, 2025 02:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर । कोतवाली पुलिस ने जिस नटवरलाल रविन्द्र नाथ सोनी को 44 लाख की ठगी में गिरफ्तार किया था वह अंतरराष्ट्रीय ठग निकला। पुलिस को अभी तक उसके 970 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। भारत में ही नहीं उसने अपना ठगी का संजाल अमेरिका, जापान, मलेशिया और दुबई तक फैला रखा था। नटवर लाल ने आम लोगों को तो अपने जाल में फसाया ही, अभिनेताओं को भी नहीं छोड़ा। उसने अभिनेता सोनू सूद और द ग्रेट खली को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाकर रिप्रेजेंट किया और दुबई में कई भव्य कार्यक्रम भी कराए। इसके बाद उनका भी आधा पैसा मार दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुबई से आए युवक ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त को यह जानकारी दी। नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि उनसे भी चार करोड़ की ठगी रवींद्र नाथ ने की है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि वह दुबई में भी गिरफ्तार हुआ था लेकिन पकड़े जाने के बाद पैसा वापस कर दिया। रिहा होने के बाद वह भारत वापस लौट आया और वहां से पूरा पैसा हवाला के जरिए दिल्ली में मंगाया। जांच में पता चला है की ठगी की रकम अपने खातों में लेता तो था लेकिन तत्काल उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देता था। यह पैसा कहां गया, पुलिस टीमें इसका पता लग रही हैं।