
मानव पूंजी व नवाचार में एआई के उपयोग पर होगा मंथन
Kanpur News - मानव पूंजी व नवाचार में एआई के उपयोग पर होगा मंथन मानव पूंजी व नवाचार में एआई के उपयोग पर होगा मंथन
कानपुर। सतत आर्थिक विकास के लिए मानव पूंजी और नवाचार में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का उपयोग जरूरी है। लेकिन एआई पर कंट्रोल जरूरी है। इसको लेकर देश-विदेश के विशेषज्ञ मंथन करेंगे और शोधार्थी अपनी रिसर्च के माध्यम से जानकारी देंगे। रूमा स्थित एलेनहाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 30 व 31 जनवरी को दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसका विषय ही एआई के युग में सतत आर्थिक विकास के लिए मानव पूंजी और नवाचार रहा। यह जानकारी कॉलेज में निदेशक डॉ. रूबी चावला, कांफ्रेंस संयोजक व एमबीए के एचओडी डॉ. अजहरुद्दीन ने दी। डॉ. रूबी चावला ने बताया कि यह कांफ्रेंस विदेश मंत्रालय व गृह मंत्रालय की जानकारी में ओमान के माजून कॉलेज के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अमेरिका की मिसूरी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की डिपार्टमेंट चेयर डॉ. कैसेंड्रा एलरोड, माजून कॉलेज के डीन डॉ. हमूद अल वर्दी व सहायक डीन डॉ. उवैश हुसैन, ग्रुप के सीएमडी मुख्तारुल अमीन, जावेद हाशमी करेंगे। हाइब्रिड माध्यम से आयोजित कांफ्रेंस में 100 से अधिक शोधपत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। ये शोध पत्र भारत के अलावा अमेरिका, इंग्लैंड, संयुक्त अरब अमीरात, चिली, तुर्की, सऊदी अरब, ओमान, फिलीपींस, यूक्रेन, मोरक्को, श्रीलंका, नेपाल, इराक, नाइजीरिया, फिजी, मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे आदि देशों के शोधार्थी के होंगे। सम्मेलन के अंत में सभी शोध पत्र व विशेषज्ञों के मंथन के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे केंद्र व प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। सम्मेलन में मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, स्किलिंग एवं री-स्किलिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, उद्यमिता, हरित नवाचार और समावेशी विकास पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इस मौके पर डॉ. भरत त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला व डॉ. शिशिर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




