दहेली गांव में गिट्टी डालकर शुरू हुआ इंटरलाकिंग का काम

Feb 09, 2026 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - चकेरी। दहेली गांव में गिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग का काम सोमवार से दोबारा शुरू हो गया।

दहेली गांव में गिट्टी डालकर शुरू हुआ इंटरलाकिंग का काम

दहेली गांव में गिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग का काम सोमवार से दोबारा शुरू हो गया। इस पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि दहेली गांव में नगर निगम इंटरलाकिंग सड़क निर्माण मानक के विपरीत किया जा रहा था। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी से शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे विधायक को लोगों ने सड़क को दिखाकर लापरवाही से अवगत कराया था। जिसके बाद उन्होंने जोनल अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर समेत अवर अभियंता कर्मवीर सिंह को मौके पर आने को कहा था। जिसपर उन्होंने बाहर होने की हवाला देकर बाद में निरीक्षण की बात कही थी।

वहीं अवर अभियंता ने मौके पर आने की बात कहकर मोबाइल स्विचआफ कर लिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।