
इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आए जौनपुर के श्रमिक की मौत
Kanpur News - कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर मांवर के पास एक श्रमिक की इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मनोज कुमार नामक 38 वर्षीय श्रमिक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आए जौनपुर के श्रमिक की मौत -कानपुर-झांसी रेल मार्ग में काम करते समय मांवर के पास हुआ हादसा -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा कानपुर देहात, संवाददाता। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर मावर पुल के पास काम करते समय जौनपुर का एक श्रमिक बुधवार करीब दस बजे वहां स ेनिकल रही इंटरसिटी की चपेट मे ंआकर नीचे जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मी उसके परिजनों व ठेकेदार को सूचना देकर उसको सीएचसी पुखरायां ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसको मृत घेाषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिसने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर- झांसी रेल मार्ग में मावर स्थित सेंगुर नदी पुल के पास निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को जौनपुर जिले के सादात बिंदुली कुंवरदा का रहने वाला अड़तीस वर्षीय मनोज कुमार पुत्र पारसनाथ , वहां काम कर रहा था। सुबह करीब दस बजे झांसी से कानपुर की ओर जा रही इंटर सिटी ट्रेन की चपेट में आकर मनोज पुल से नीचे आ गिरा। इससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना ठेकेदार झांसी निवासा चंद्रभान व मनोज के परिजनों को देने के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज को उसके साथ काम करने वाले हरकपुर जौनुपर के कमलेश निषाद पुत्र नागेश्वर व झांसी निवासी अमित पुत्र राम बहादुर सीएचसी पुखरायां ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी। इसके बाद देबीपुर चौकी से एसआई शिव प्रसाद ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देबीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार ने बताया कि इंटरसिटी की चपेट मेंआने से श्रमिक के साथ हादसा होने की बात प्राथमिक छानबीन में सामने आई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




