Kanpur News: एक अक्तूबर को होगी इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा 1 अक्तूबर को नवाबगंज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफी भी मिलेगी।

Kanpur News: एक अक्तूबर को होगी इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता

Kanpur News: कानपुर। कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से एक अक्तूबर को इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता नवाबगंज ​स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में शहर के वि​भिन्न विद्यालयों के यूथ और सब-जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि यूथ वर्ग में कक्षा छह से आठ, सब-जूनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्र​तिभागियों के लिए विद्यालय के प्रिंसिपल से प्रमा​णित पत्र और स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा। विजेता ​खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालयों के प्रदर्शन के आधार पर ओवरआल चैम्पियन​शिप ट्रॉफी दी जाएगी।

साथ ही, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालक और बालिका को स्ट्रांग बालक और स्ट्रांग बालिका की ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: एक अक्तूबर को होगी इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता