सीडीओ ने किया कंपोजिट व प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन और बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने मसवानपुर के कंपोजिट और प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय में 270 में से 239 और प्राइमरी विद्यालय में 101 में से 85 छात्र उपस्थित मिले। उन्होंने डिजिटल कक्षाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा की।

सीडीओ ने किया कंपोजिट व प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण

कानपुर। प्रमुख संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह के साथ सोमवार को मसवानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय में 270 में से 239 और प्राइमरी विद्यालय में 101 में से 85 छात्र उपस्थित मिले। सीडीओ ने मध्याह्न भोजन, डीबीटी, डिजिटल कक्षाओं और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की समीक्षा की। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने विद्यालय में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों के उपयोग की भी जानकारी ली और शिक्षकों को स्मार्ट क्लास एवं अन्य तकनीकी माध्यमों का नियमित प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा।

लर्निंग बाई डूइंग प्रयोगशाला में बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी गतिविधियों को देखा और सीखने की प्रक्रिया को समझा। सीडीओ ने शिक्षक संदर्शिका एवं निपुण प्लस ऐप के उपयोग को लेकर शिक्षकों से चर्चा की। एआरपी विजिट्स, सहयोगात्मक पर्यवेक्षण और निपुण सेल की ओर से दिए जा रहे शैक्षणिक सहयोग की समीक्षा की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।