दो दिन के भीतर गोशाला में लगाएं सीसीटीवी कैमरे

Apr 17, 2026 03:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात में सीडीओ विधान जायसवाल ने गौ-सरंक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां 339 गोवंश संरक्षित मिले और 90 कुंतल भूसा, 60 कुंतल हराचारा मौजूद था। 13 पशुओं की ईयर टैगिंग न होने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और सीसीटीवी लगाने की मांग की। गोबर के निस्तारण के लिए वर्मी पिट स्थापित करने का भी आदेश दिया।

दो दिन के भीतर गोशाला में लगाएं सीसीटीवी कैमरे

कानपुर देहात। सीडीओ विधान जायसवाल ने राजपुर में निर्मित वृहद गौ-सरंक्षण केंन्द्र गुरुदही बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर 339 गोवंश संरक्षित मिले एवं 90 कुंतल भूसा, 60 कुंतल हराचारा मिला जिसे गोवंशों को नियमित रूप से खिलाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान 13 पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं मिली। इस पर उन्होंने तत्काल शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के पश्चात भी आश्रय स्थल की सघन निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए गए हैं। इसे तत्काल लगवाएं। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 02 दिवस के अंदर कैमरे नहीं लगवाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गोशाला से प्राप्त गोबर के निस्तारण के लिये वर्मी पिट स्थापित कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर उचित दर पर किसानों को बेचा जाए साथ ही मृत पशुओं का शव निस्तारण हेतु नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि गोशाला के निकटस्थ भूमि का चिन्हांकन करवाते हुए हरे चारे की बुआई भी करवाई जाए ताकि गोवंशों को प्रयाप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध हो सके। गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं पशु आहार का भंडारण रखा जाए। इस दौरान डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, बीडीओ, सीवीओ, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।