
एचपीसी की मदद नवाचार को मिला बढ़ावा
संक्षेप:
Kanpur News - कानपुर। आईआईटी में एचपीसी संगोष्ठी 2024 का आयोजन हुआ। इसमें शोधकर्ता और छात्रों को हाई परफार्मेंस कंप्यूटिंग (एचपीसी) की...
Apr 21, 2024 07:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर। आईआईटी में एचपीसी संगोष्ठी 2024 का आयोजन हुआ। इसमें शोधकर्ता और छात्रों को हाई परफार्मेंस कंप्यूटिंग (एचपीसी) की परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एचपीसी के इतिहास को भी बताया गया। डीएसटी के सचिव प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि एचपीसी की मदद से नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है। यहां प्रो. अमलेंदु चंद्रा, प्रो. संजय मित्तल, प्रो. महेंद्र के वर्मा, प्रो. विशाल अग्रवाल, प्रो. अशोक डे, प्रो. इंद्रनील साहा, प्रो. आशुतोष मोदी ने शोध में किए जा रहे एचपीसी के प्रयोग बताए।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


