Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsIndustrial Investment Boost in Uttar Pradesh 49 Plots Auctioned in E-Auction
ट्रांसगंगा सिटी समेत 49 औद्योगिक प्लॉटों की हुई ई-नीलामी

ट्रांसगंगा सिटी समेत 49 औद्योगिक प्लॉटों की हुई ई-नीलामी

संक्षेप: Kanpur News - उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 49 भूखंडों की ई-नीलामी कर औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया। 12 औद्योगिक क्षेत्रों में बोली लगाई गई, जिसमें आगरा क्षेत्र के 19, मेरठ के 17 और बरेली के 5 भूखंड शामिल हैं। छह महिला निवेशकों ने भी सफलतापूर्वक प्लॉट खरीदे।

Thu, 6 Nov 2025 05:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के 49 भूखंडों के जरिए औद्योगिक निवेश का रास्ता साफ हो गया। ई-नीलामी में ट्रांसगंगा सिटी समेत 12 औद्योगिक क्षेत्रों के प्लॉटों की बोली ताबड़तोड़ लगी। इसमें सबसे ज्यादा आगरा क्षेत्र के चार औद्योगिक क्षेत्रों के 19 भूखंड बिके हैं। दूसरे नंबर पर मेरठ क्षेत्र रहा जहां के दो औद्योगिक क्षेत्रों के 17 भूखंड नीलाम हुए। तीसरे नंबर पर बरेली क्षेत्र का जीसी शाहजहांपुर क्षेत्र रहा जहां के पांच भूखंडों में औद्योगिक निवेश होगा। कानपुर बैराज के पास उन्नाव की सीमा में स्थित ट्रांसगंगा सिटी के तीन भूखंड ई-नीलाम हुए। छह महिला निवेशों ने भी लिए प्लॉटः ई-नीलामी में लगभग 30.5 एकड़ जमीन पर औद्योगिक निवेश को नया विस्तार मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीलामी में भोगांव (मैनपुरी), एम.जी. रोड (हापुड़), बेगराजपुर (मुज़फ्फरनगर), ट्रांस गंगा सिटी (उन्नाव), उरई (जालौन), उतेलवा (अमेठी) सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के भूखंड शामिल थे। नीलामी में देश की नामचीन कंपनियों के साथ ही स्थानीय उद्यमियों ने भी भाग लिया। इसमें छह महिला निवेशकों ने न सिर्फ प्रतिभाग किया बल्कि ऊंची बोली लगाकर प्लॉट अपने नाम किया। नीलामी की पूरी प्रक्रिया डिजिटल रही। इसमें किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ। ट्रांसगंगा सिटी में 8571 वर्ग मीटर जमीन नीलाम हुई है। कोट:::: हमारा उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। इस ई-नीलामी में प्राप्त निवेश प्रस्ताव यूपीसीडा की पारदर्शी नीतियों और त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया पर निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण हैं। विजय किरण आनंद, सीईओ यूपीसीडा