Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsIndian Stock Market Surges to All-Time Highs Amid Foreign Selling Pressure
शेयर बाजार में उछाल से कनपुरियों ने कमाए 700 करोड़

शेयर बाजार में उछाल से कनपुरियों ने कमाए 700 करोड़

संक्षेप:

Kanpur News - शेयर बाजार में उछाल से कनपुरियों ने कमाए 700 करोड़ शेयर बाजार में उछाल से कनपुरियों ने कमाए 700 करोड़

Thu, 27 Nov 2025 08:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। लंबे समय से विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और ट्रंप टैरिफ का दबाव झेल रहे शेयर बाज़ार में आखिर उछाल आया। निफ्टी और सेंसेक्स अपने-अपने नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। दो दिन में कानपुर के निवेशकों के शेयर और म्युच्यूअल फंड के पोर्टफोलियो में करीब 700 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। निफ्टी 26,310.45 के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया वहीं, सेंसेक्स 86,055.86 का नया रिकॉर्ड हाई बनाने में कामयाब रहा। इसके पहले निफ्टी ने 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी रही, जिसकी वजह से कारोबार के अंत में सेंसेक्स 110.87 अंक और निफ़्टी 10.25 अंक बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन के रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के अंत तक निफ्टी 30 हजार तक जा सकता है। केश्री ब्रोकिंग के को फाउंडर को राजीव सिंह ने बताया कि ऑल टाइम हाई एक मील का पत्थर है, मंजिल नहीं। बाजार में पैसा बनाने के लिए बाजार में टिके रहना जरूरी होता है। लंबी अवधि के निवेशकों को मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में संयमित होकर निवेश करना चाहिए। साथ ही म्युच्यूअल फंड एसआइपी (सिप) में निवेश जारी रखना चाहिए। यह तेज़ी और गिरावट दोनों समय में औसत लागत को संतुलित करता है। बाजार की मजबूती अच्छी अर्थव्यवस्था का संकेत है।