पर्यावरण बचाने को निकाली रैली
Feb 15, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - नोट-फोटो है कानपुर। सक्षम अभियान के अंतर्गत तेल, गैस की बढ़ती खपत और पर्यावरण

सक्षम अभियान के अंतर्गत तेल, गैस की बढ़ती खपत और पर्यावरण पर उसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑयल गैस एजेंसी ने एक दिवसीय जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य तेल और गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना, जीवाश्म ईंधन के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मुख्य अतिथि फील्ड कार्यालय के भूपेंद्र नौटियाल व भारतीय गैस एजेंसी के अभिनव मिश्रा रहे। कंजर्व ऑयल एंड गैस, गो ग्रीन जैसे नारों के साथ लोगों को एलपीजी के सुरक्षित उपयोग, अनावश्यक ईंधन खर्च में कटौती और हरित विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




