ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरआर्डिनेंस फैक्टरियों में 12 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

आर्डिनेंस फैक्टरियों में 12 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

रक्षा मंत्रालय के अधीन 41 आयुध निर्माणियों तथा अन्य सहयोगी संस्थान के 81 हजार कर्मचारी 12 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। रक्षा उत्पादन सचिव और महासंघों से बातचीत विफल होने के बाद ये फैसला...

आर्डिनेंस फैक्टरियों में 12 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSun, 02 Aug 2020 04:55 AM
ऐप पर पढ़ें

रक्षा मंत्रालय के अधीन 41 आयुध निर्माणियों तथा अन्य सहयोगी संस्थान के 81 हजार कर्मचारी 12 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। रक्षा उत्पादन सचिव और महासंघों से बातचीत विफल होने के बाद ये फैसला लिया गया। रक्षा उत्पादन से जुड़ी 41 आर्डिनेंस फ़ैक्ट्रियों के निगमीकरण, रक्षा के क्षेत्र में 74% एफडीआई तथा रक्षा उत्पादन से जुड़े प्रतिष्ठानों में स्वीकृत पदों को खत्म करने जैसे मुद्दों पर रक्षा उत्पादन सचिव के साथ तीनो महासंघों के साथ विगत वार्ता विफल होने के बाद आरपार की लड़ाई का एलान किया गया। महासंघों का कहना है कि कोरोना के हालात देखते हुए और नोटिस पीरियड के कारण नोटिस और हड़ताल के बीच नौ हफ़्ते का समय रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें