25 मई को एलिवेटेड रोड के लिए भूमि पूजन करेंगे नितिन गडगरी

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में 25 मई को रामादेवी से गोल चौराहे तक 10.160 किमी लंबी फोर लेन एलिवेटेड रोड का शिलान्यास होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस भूमि पूजन में शामिल होंगे। सांसद रमेश अवस्थी के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने से शहर में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

25 मई को एलिवेटेड रोड के लिए भूमि पूजन करेंगे नितिन गडगरी

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रामादेवी से गोल चौराहे तक जीटी रोड के ऊपर 10.160 किमी लंबी फोर लेन एलिवेटेड रोड का शिलान्यास 25 मई को होगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भूमि पूजन करने शहर आएंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि 988.30 करोड़ रुपये की इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के इस प्रमुख क्षेत्र में जाम की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी-एनएच खंड इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा और इसे बनने में करीब दो साल लगेंगे। फरवरी में केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना को स्वीकृत किया था।

जाम खत्म करने के उपाय

एलिवेटेड रोड और एलिवेटेड ट्रैक खत्म करेगी जामः जरीब चौकी से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और रामादेवी से गोल चौराहा तक एलिवेटेड रोड बन जाने से जीटी रोड पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। रेलवे ट्रैक बनने से सड़क किनारे उत्तर को दक्षिण से जोड़ने वाली रेलवे लाइन खत्म होगी। वहीं गोल चौराहे से रामादेवी जाने वाला ट्रैफिक एलिवेटेड रोड पर शिफ्ट हो जाएगा। इससे जाम खत्म हो जाएगा। जरीब चौकी पर बनने वाला सेतु निगम का फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड एक दूसरे को क्रॉस करेंगी। इससे जरीब चौकी पर शहर का पहला एलिवेटेड चौराहा बनेगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

भूमि पूजन समारोह

कोट ---

25 मई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस परियोजना का भूमि पूजन करने शहर आएंगे। 10 किमी से अधिक इस रोड में लगभग 10 किमी का क्षेत्र कानपुर नगर संसदीय क्षेत्र में आता है। इसका शहर को ही सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। जरीब चौकी-मंधना एलिवेटेड ट्रैक, रामादेवी-गोल चौराहा एलिवेटेड रोड और जरीब चौकी फ्लाईओवर का निर्माण प्राथमिक संकल्प थे, जो पूरे हो रहे हैं।- रमेश अवस्थी, सांसद, कानपुर नगर

सामान्य प्रश्न

यह परियोजना कब शुरू हो रही है?
यह परियोजना 25 मई को शुरू हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।