अब जिले में ही एफएनएसी व बायोप्सी जांच की सुविधा

Apr 06, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कोरोना काल के बाद कानपुर देहात में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एफएनएसी और बायोप्सी की जांच की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। जल्द ही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का संचालन होगा।

अब जिले में ही एफएनएसी व बायोप्सी जांच की सुविधा

कानपुर देहात,संवाददाता। कोरोना काल के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। यहां मेडिकल कालेज के तोहफे के साथ वेंटीलेटर, आक्सीजन प्लांट, डायलिसिस, सिटी स्कैन व ब्लड कंपोनेंट यूनिट की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, जबकि एफएनएसी व बायोप्सी की जांच की सुविधा भी शुरू हो गई है, जबकि मेडिकल कालेज में इंटीगे्रटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री, लिक्विड आक्सीजन प्लांट के जल्द संचालन की कवायद हो रही है।जिले में मेडिकल कालेज संचालन के बाद यहां के 25 लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, डायलिसिस जैसी सुविधा मुहैया होने से लोगों को अब इनके लिए कानपुर पर निर्भरता काफी कम हुई है।

वहीं यहां साइटो पैथालाजी शुरू होने से अब जिले के गंभीर मरीजों को एफएनएसी व बॉयोप्सी जांच की सुविधा शुरू होने से कैंसर संक्रमण, पेट की गाठों आदि की जांच भी लोग यहां कराने लगे हैं। हालांकि अभी तक जिले में एमआरआई की सुविधा मिलने का इंतजार है, लेकिन बहुप्रतीक्षित ब्लड कंपोनेंट यूनिट के संचालन से यहां के लोगों को प्लेटलेट्स, प्लाज्मा की सुविधा सुलभ होने से मरीजों को खासी राहत मिली है।-वेंटीलेटर, 4 अक्सीजन प्लांट चालू, लिक्विड प्लांट का इंतजारकोरोना काल में जिले को मिले 26 वेंटीलेटर में 24 पीकू व ट्रामा सेंटर में क्रियाशील हैं, लेकिन दो अभी स्टोर से बाहर नहीं आए हैं। इनके अलावा आक्सीजन की समस्या निदान के लिए महिला अस्पताल में एक हजार एलपीएम की क्षमता वाले आक्सीजन प्लांट, ट्रामा सेंटर में 167 एलपीएम की क्षमता के आक्सीजन प्लांट के अलावा सिकंदरा में 300 एलपीएम क्षमता का व पुखरायां में, 334 एलपीएम क्षमता का आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में 135 आक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैं, जबकि पीएम केयर फंड से मेडिकल कालेज परिसर में बने लिक्विड आक्सीजन प्लांट के संचालित होने का इंतजार है।-आरटीपीसीआर लैब में शोपीस बनी दो मशीनेंकोरोना महामारी के दौरान जिले को दो आरटीपीसीआर जांच के लिए दो मशीन उपलब्ध हुई थीं। इनको उस समय जिला अस्पताल में बनी बीएसएल-2 लैब में क्रियाशील कराया गया था। मौजूदा समय में यह दोनों मशीनें महज शोपीस बनी हैं। इसके अलावा डेंगू की जांच के लिए आई एलाइजा मशीन का बीएसएल लैब-2 में 12 अगस्त 2023 को शुभारंभ कराया गया था, लेकिन यह मशीन का भी पर्याप्त उपयोग नहीं हो पाया।-मेडिकल कालेज में इंटीगे्रटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री जल्दसंचारी रोगों से संबंधित जांचों के लिए इंटीगे्रटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का जल्द संचालन होगा। इसकी कवायद तेज हो गई है। इससे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस आदि की जिला स्तर पर ही बेहतर जांच की व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इस लैब से ब्लाक व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को जोड़ा जाएगा। इससे एक ही स्थान पर मरीजों को चिकनगुनिया, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, डायरिया, टीबी तथा गैर संचारी रोगों हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, समेत अन्य बीमारियों की जांच की सुविधा सुलभ हो सकेगी।-रसूलाबाद व डेरापुर में शीघ्र मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधाजिले की सीएचसी में डिजटिल एक्सरे की सुविधा का लभ लोगों को उपलब्ध हो रहा है, जबकि डेंगू की जांच के लिए आरटीपीसीआर की दो मशीनें, मेडिकल कालेज में क्रियाशहल है। रेडियोलाजिस्ट की कमी से डेरापुर व रसूलाबाद सीएचसी में पिछले साल मिली अल्ट्रासाउंड मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा था। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज क प्राचार्य से बात हो गई है। सप्ताह में कम से कम दो दिन मेडिकल कालेज से रेडियोलाजिस्ट इन सीएचसी में भेजकर इनका जल्द संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों के मरीजों को अब मेडिकल कालेज की भागदौड़ से निजात मिलेगी।बोले जिम्मेदार-मेडिकल कालेज परिसर में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। इसका लाइसेंस हासिल करने के लिए प्रकिया शासन स्तर पर चल रही है। ब्लड कंपोनेंट यूनिट भी कियाशील हो चुकी है, जबकि इंटीगे्रटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का जल्द संचालन कराने व जिला अस्पताल में चल रही पैथालॉजी को मेडिकल कालेज के नए ओपीडी भवन में शिफ्ट कराने की तैयारी है। -डॉ हरप्रीत, प्राचार्य मेडिकल कालेज।विश्व स्वास्थ्य दिवस आज-अब जिले में ही एफएनएसी व बायोप्सी जांच की सुविधा-कोरोना काल के बाद लगातार बेहतर हो रही स्वास्थ्य सुविधाएं-डायलिसिस, सीटी स्कैन की सुविधा पर एमआरआई का इंतजारफोटो-6 एकेबी 11,12 व 13परिचय-मेडिकल कालेज में कैंसर की जांच के लिए बनी लैब, डायलिसिस सेंटर व सीटी स्कैन केंद्र।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।