Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsImpact of Teacher Duties on Education in Parishadiya Schools Ahead of Exams
एसआइआर में लगे शिक्षक, खेल कर स्कूल में समय बिता रहे शिक्षक

एसआइआर में लगे शिक्षक, खेल कर स्कूल में समय बिता रहे शिक्षक

संक्षेप:

Kanpur News - परिषदीय स्कूलों में छमाही परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर के काम में लगाई जा रही है, जिससे स्कूलों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। कई स्कूलों में केवल एक या दो शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।

Nov 21, 2025 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

परिषदीय स्कूलों में छमाही परीक्षा शुरु होने में महज 66 दिन बचे हैं। ऐसे में बच्चों की परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का अहम रोल है,लेकिन शिक्षकों की ड्यूटी एसआइआर के काम में लगने से स्कूलों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। कंपोजिट स्कूलों में भी एक या दो शिक्षक ही कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को संभालते नजर आये। हिन्दुस्तान ने कुछ स्कूलों की पड़ताल की तो पढ़ाई व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। रसूलाबाद क्षेत्र के कुछ स्कूलों में शुक्रवार को यह नजारा दिखाई दिया। एसआईआर काम में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की ड्यूटी भारी संख्या में लगाई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुक्रवार को महेन्द्र नगर गांव स्थित स्कूल में दोपहर बारह बजे प्रधानाचार्य केसी मिश्रा परिसर में साफ सफाई कराकर पौधारोपण की जगह तैयार करा रहे थे। स्कूल में तैनात शिक्षक देवेन्द्र भारती मौजूद नहीं थे। उनकी ड्यूटी एसआइआर में लगी होने की बात कही गई। स्कूल में कुल 76 बच्चे पंजीकृत हैं। अन्य सहायक शिक्षिका मीनाक्षी तिवारी धूप में बैठी थीं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षामित्र शशिकांती की ड्यूटी बीएलओ में लग गई थी। भागदौड़ के बाद मुश्किल से ड्यूटी कट पाई। इसी प्रकार जोत स्कूल में तैनात शिक्षामित्र श्यामसुंदर व सुनील की ड्यूटी भी लगी होने से वहां शिक्षण व्यवस्था चौपट हो रही है। प्रधानाध्यापक अनीता पांडेय किसी तरह से शिक्षण व्यवस्था करा रही हैं। वहीं सरवनखेड़ा ब्लॉक के शाहजहांपुर निनायां में चार शिक्षक तैनात हैं। प्रधानाध्यापक अनुपम देवी 12 दिसंबर तक सीसीएल पर है। सहायक अध्यापिका दीप्ति कटियार मौजूद थीं। सहायक अध्यापिका रीता सिंह सीएल पर हैं, लेकिन इनकी ड्यूटी बीएलओ में लगी है। शिक्षामित्र आशा पाल बीएलओ हैं। वहां पर 58 बच्चे पंजीकृत हैं। उसमें 35 आए थे। एक सहायक अध्यापिका पढ़ा रही थी। इसी तरह का हाल भदेसा गांव के कंपोजिट विद्यालय का है। वहां पर छह टीचर की तैनाती है। प्रधानाध्यापक जफर अख्तर व सहायक अध्यापक योगेंद्र सिंह मौके पर थे। सहायक अध्यापिका अनीता राय मेडिकल लीव पर हैं। सहायक अध्यापिका प्राची यादव व सहायक अध्यापक राजेश सिंह एसआइआर की ड्यूटी पर लगाए गए है। स्कूल में पढ़ाने में काफी समस्या आती है।