ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरसीएम के आदेश पर हटाए शास्त्री नगर बस्ती से अवैध कब्जे

सीएम के आदेश पर हटाए शास्त्री नगर बस्ती से अवैध कब्जे

विरोध के बीच सोमवार को शास्त्री नगर बस्ती में बुलडोजर गरजा। सीएम के आदेश पर पांच साल पुराने अवैध कब्जे को ढहाकर पानी की निकासी कराई गई। नगर निगम और पुलिस ने पक्के बने 60 रैम्प और 10 दीवारें ध्वस्त कर...

सीएम के आदेश पर हटाए शास्त्री नगर बस्ती से अवैध कब्जे
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 10 Apr 2018 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

विरोध के बीच सोमवार को शास्त्री नगर बस्ती में बुलडोजर गरजा। सीएम के आदेश पर पांच साल पुराने अवैध कब्जे को ढहाकर पानी की निकासी कराई गई। नगर निगम और पुलिस ने पक्के बने 60 रैम्प और 10 दीवारें ध्वस्त कर दीं। बस्ती के लोग विरोध करते हुए बुलडोजर के सामने आ गए, जिसके बाद उन्हें खदेड़ा गया। शास्त्री नगर सीएल नर्सिंग होम के पीछे राहुल स्वीट हाउस के पास बनी बस्ती में पांच वर्ष से ज्यादा पुराने अवैध कब्जे हैं। लोगों ने सरकारी जगह पर दीवार तक खड़ी कर दी है। इससे नाली का पानी नहीं निकल पा रहा है। नगर निगम में कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने सीधे सीएम पोर्टल पर शिकायत की। सीएम के आदेश के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बन चुके पक्के 35 से 40 अवैध कब्जों को ढहाया, तब जाकर पानी निकलना शुरू हुआ। नगर निगम जोनल अफसर अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि नाली पर दीवार बना रखी थी। उसको हटवाकर रुके नाली के पानी को निकलवाया गया है। कई वर्ष पुराने अवैध कब्जे हटाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें