अवैध खनन में बरईगढ़ के लेखपाल की भूमिका संदिग्ध, जांच शुरू

Mar 02, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - सरसौल के बरईगढ़ में सरकारी जमीनों पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई। लेखपाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी है और संबंधित खातेदारों को जुर्माने के नोटिस जारी किए गए हैं।

अवैध खनन में बरईगढ़ के लेखपाल की भूमिका संदिग्ध, जांच शुरू

सरसौल। बरईगढ़ में सरकारी जमीनों में जमकर अवैध खनन किया गया। माड़ेपुर के अंकुर शुक्ला ने जब मुख्यमंत्री से शिकायत की तो जांच हुई और अवैध खनन मिला। जांच टीम को लेखपाल की भूमिक संदिग्ध मिली है। एसडीएम नर्वल ने लेखपाल की भूमिका की जांच तहसीलदार को सौंपी है। वहीं जिन जमीनों पर खनन हुआ है वहां संबंधित खातेदारों के विरुद्ध जुर्माने के नोटिस जारी किए गए हैं। साढ़ में बरईगढ़ झील व रिंद नदी किनारे अवैध खनन की शिकायत पर एसीपी घाटमपुर, खनन अधिकारी व तहसीलदार नर्वल ने जांच की थी। जांच टीम को बरईगढ़ में झील से लगी कई सरकारी जमीनों पर खनन मिला था।

जांच टीम को ग्रामीणों ने बताया कि यहां से खनन कर निकाली गई मिट्टी डिफेंस कारिडोर जाने वाले साढ़-सरसौल मार्ग के चौड़ीकरण में डाली गई है। जांच टीम ने अनियमितता मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। खाताधारकों को जुर्माने हेतु नोटिस जारी किए गए हैं। बरईगढ़ लेखपाल अमरीश की भूमिका संदिग्ध मिली है। लेखपाल के खिलाफ तहसीलदार नर्वल ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने बताया जो भी दोषी मिलेगा कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।