Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsIllegal Hospitals in Bithoor Government Takes Action After Infant s Death
शहर में 480 अस्पताल पंजीकृत, दोगुने अवैध संचालित

शहर में 480 अस्पताल पंजीकृत, दोगुने अवैध संचालित

संक्षेप:

Kanpur News - बिठूर के राजा नर्सिंग होम में एक नवजात की जलकर मौत के बाद, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने 480 अस्पतालों की सूची जारी की है। अवैध अस्पतालों के खिलाफ बुधवार से बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। शहर में कई बिना लाइसेंस अस्पताल चल रहे हैं, जिनमें इलाज के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है।

Feb 11, 2026 01:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

बिठूर के राजा नर्सिंग होम में नवजात की जल कर मौत के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आखिरकार जाग ही गया। मंगलवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकृत 480 अस्पतालों की सूची सार्वजनिक की है। जिले में दोगुने अवैध अस्पताल-नर्सिंग होम एक-एक दो-दो कमरों में संचालित हो रहे हैं। ये खुलेआम मौत बांट रहे है। अवैध चल रहे अस्पतालों के खिलाफ बुधवार से शहर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जारी की गई लिस्ट में जिले में 50 बेड से ज्यादा के 57 ए ग्रेड अस्पताल हैं जबकि 423 अस्पताल भी जारी लाइसेंस पर संचालित हो रहे हैं।

इसके इतर शहर के बाहरी इलाकों में धड़ल्ले से घरों में नर्सिंग होम खुल गए हैं। एक-एक गली में कई-कई अस्पताल बने हैं। उनमें गंभीर रोगों का इलाज किए जाने का दावा करके शहरवासियों से खुलेआम लूट की जा रही है। इलाज के नाम पर इन अस्पताल में लोगों को मौत बांटी जा रही है। लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सिर्फ शिकायत पर कार्रवाई, नहीं होती छापेमारी स्वास्थ्य विभाग भी कुकुरमुत्ते की तरह खुले अस्पतालों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करता है। शिकायत होने पर ही टीम मौके पर जाकर ऐसे अस्पतालों के खिलाफ जांच पड़ताल करती है। बाकी सामान्य दिनों में बिना लाइसेंस अस्पतालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को अपनी जान जोखिम में डालकर उठाना पड़ता है। इसलिए शहर के बाहरी इलाके में धड़ल्ले से बिना लाइसेंस अस्पताल खुलते जा रहे हैं। एक एसीएमओ के भरोसे 480 अस्पताल अस्पतालों के पंजीकरण और उनकी जांच की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग ने एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी को दे रखी है। एक एसीएमओ के भरोसे 480 अस्पतालों की लाइसेंस और निगरानी प्रक्रिया है। उस पर से दोगुने चल रहे अवैध अस्पताल की जांच तो भगवान भरोसे ही है। इसलिए कल्याणपुर, बिठूर, पनकी, नौबस्ता, बर्रा, चकेरी, बिधनू समेत कई बाहरी इलाकों में धड़ल्ले से बिना लाइसेंस के अस्पताल चल रहे हैं। जहां पर शहरवासियों की जान के साथ सीधे खिलवाड़ किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;