नए साल की पार्टी में दो रेस्टोरेंट में चलता मिला अवैध हुक्का बार
Kanpur News - - पुलिस टीम ने एक रेस्टोरेंट से तीन और दूसरे से एक व्यक्ति को पकड़ा

नए साल के जश्न के दौरान अवैध हुक्का बार चला रहे दो रेस्टोरेंट से कोहना पुलिस ने हुक्का, प्रतिबंधित तंबाकू और चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट संचालकों पर सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोहना पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर को दरोगा पीके सागर ने टीम के साथ आर्य नगर के लोटस टावर के थर्ड फ्लोर में स्थित स्टीट नाइट रेस्टो में छापेमारी की। जहां पुलिस टीम को हुक्का पीते हुए लोग दिखे। पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट के रेस्टोरेंट संचालक से हुक्का का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाये। मौके से नौ कांच और और एक लोहे का हुक्का , पाइप, तंबाकू बरामद किया।
पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों को हिदायत देकर छोड़ा। उसके बाद रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे मेकराबर्टगंज निवासी तुषार कुमार, समीर कुमार और बंश गौतम को गिरफ्तार किया। वहीं दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने आर्य नगर स्थित ड्रामा रेस्टोरेंट में टीम के साथ छापेमारी की। यहां मौजूद रेस्टोरेंट मैनेजर अमित सोनकर निवासी गुजैनी लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ने मौके से दो हुक्का, फ्लेवर, तीन पाइप बरामद किए। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि बताया कि दो रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार चलता मिला। एक रेस्टोरेंट से तीन और दूसरे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




