Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsIllegal Construction Report Filed Against Two Women by KDA Secretary in Govindnagar

अवैध निर्माण कराने पर केडीए सचिव ने कराई रिपोर्ट
संक्षेप:
Kanpur News - कानपुर दक्षिण। गोविंदनगर थाने में केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने दो महिलाओं के खिलाफ
Feb 11, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
गोविंदनगर थाने में केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने दो महिलाओं के खिलाफ अवैध निर्माण कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रतनलाल नगर स्थित प्लॉट पर केडीए की ओर से कई नोटिस देने के बाद भी न तो अवैध निर्माण तोड़ा गया और न ही शमन शुल्क जमा किया। केडीए सचिव की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 112 एलआईजी रतनलाल नगर में मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराए गए हैं। केडीए ने इस अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नीलम कपूर और रितु कपूर को सितंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच चार बार नोटिस दिए थे। गोविंदनगर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




