
शास्त्रीय संगीत पर सर्टिफिकेट कोर्स कराएगा आईआईटी
Kanpur News - कला संस्कृति और परंपरा को बढ़ाने के लिए आईआईटी में प्रकोष्ठ एप्रोच (सेल फॉर एप्रिसिएशन एंड प्रमोशन ऑफ आर्ट कल्चर एंड हेरिटेज) की शुरुआत की गई...
कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता

कला संस्कृति और परंपरा को बढ़ाने के लिए आईआईटी में प्रकोष्ठ एप्रोच (सेल फॉर एप्रिसिएशन एंड प्रमोशन ऑफ आर्ट कल्चर एंड हेरिटेज) की शुरुआत की गई है। जिसके तहत गर्मी व सर्दी की छुट्टियों में विभिन्न कोर्स संचालित किए जाएंगे। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत पर एक सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किया है। कोई भी व्यक्ति 15 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले इस दो महीने के पाठ्यक्रम में शामिल हो सकता है। सेल के समन्वयक प्रो. समीर खांडेकर ने बताया कि हमारी सामूहिक विरासत, कला, संस्कृति और परंपरा के लिए सम्मान ही “एप्रोच” के मिशन के मूल उद्देश्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




