जर्मनी के सहयोग से अपग्रेड होंगे आईआईटी के स्टार्टअप

Jun 11, 2023 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - जर्मनी की मदद से आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप अपग्रेड होंगे। उन्हें जर्मनी की तकनीक व शोध का सहयोग...

जर्मनी के सहयोग से अपग्रेड होंगे आईआईटी के स्टार्टअप

कानपुर। जर्मनी की मदद से आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप अपग्रेड होंगे। उन्हें जर्मनी की तकनीक व शोध का सहयोग मिलेगा। भारत और जर्मनी के बीच इनोवेशन को लेकर सामंजस्य बढ़ाने के लिए जर्मन सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन का आयोजन हुआ। 4 से 9 जून के बीच जर्मनी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप और स्टार्टअप इंक्यूवेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) की टीम ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मौजूद एसआईआईटी के प्रबंधक (डिफेंस) अनिमेष मिश्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से स्टार्टअप को अंतर्राष्ट्रीय बाजार मिलेगा और इंक्यूबेटर इकोसिस्टम की सीमाओं में वृद्धि होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि आईआईटी में कई जीवंत अनुसंधान व नवाचार हो रहा है। भारत-जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों से स्टार्टअप और अधिक अपग्रेड हो सकेंगे। इससे दोनों देश की संस्कृति का भी आदान-प्रदान होगा। एसआईआईसी के प्रोफेसर-इन-चार्ज प्रो. अंकुश शर्मा ने कहा कि इंक्यूवेटर कनेक्ट प्रोग्राम से स्थानीय स्टार्टअप को फायदा मिलेगा। दोनों देश के स्टार्टअप अपनी-अपनी तकनीक को साझा कर जब उत्पाद विकसित करेंगे तो वह अधिक कारगर साबित होगा। राजदूत पार्वतनेनी हरीश ने कहा कि तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छा प्रयास है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।