Kanpur News: एथलेटिक्स में ओवरआल चैम्पियन बना आईआईटी कानपुर
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर में आईआईटी के खेल महोत्सव उद्घोष का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। आईआईटी कानपुर ने पुरुष और महिला एथलेटिक्स तथा पुरुष खो-खो में जीत हासिल की। शिव नादर विश्वविद्यालय ने महिला बैडमिंटन और आईआईटी जोधपुर ने शतरंज का खिताब जीता। ओपी जिंदल ने महिला फुटबॉल, पुरुष कबड्डी और महिला पावरलिफ्टिंग में पहला स्थान पाया। जीएलए पुरुष पावरलिफ्टिंग और एकेजीईसी महिला खो-खो में विजेता रहे।

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी में चल रहे उद्घोष का हो गया। मुख्य अतिथि प्रो. प्रतीक सेन, डॉ. दीपिन एस पिल्लई ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एथलेटिक्स के पुरुष व महिला वर्ग में आईआईटी कानपुर विजेता बना। महिला बैडमिंटन में शिव नादर विवि, शतरंज प्रतियोगिता में आईआईटी जोधपुर विजेता रही। पुरुष क्रिकेट में आईआईटी कानपुर की ए टीम उपविजेता रही। महिला फुटबाल व पुरुष कबड्डी में ओपी जिंदल ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो के पुरुष वर्ग में आईआईटी कानपुर, महिला खो-खो में एकेजीईसी विजेता बने। पावरलिफ्टिंग के पुरुष वर्ग में जीएलए और महिला पावरलिफ्टिंग में ओपी जिंदल विजेता बना।

