Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsIIT Kanpur to Conduct Social Audit of Midday Meal Scheme in 39 Schools
आईआईटी करेगा कानपुर समेत सात जनपदों के मिडडे मील का सोशल ऑडिट

आईआईटी करेगा कानपुर समेत सात जनपदों के मिडडे मील का सोशल ऑडिट

संक्षेप:

Kanpur News - आईआईटी करेगा कानपुर समेत सात जनपदों के मिडडे मील का सोशल ऑडिट आईआईटी करेगा कानपुर समेत सात जनपदों के मिडडे मील का सोशल ऑडिट

Dec 04, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। आईआईटी कानपुर, नगर के 39 परिषदीय विद्यालयों, मदरसों, राजकीय विद्यालयों व अशासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) का सोशल ऑडिट करेगा। आईआईटी को कानपुर के अलावा सात अन्य जनपद भी सौंपे गए हैं। प्रदेश भर में सोशल का ऑडिट आईआईटी के अतिरिक्त पांच विश्वविद्यालयों से कराया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजे गए निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सोशल ऑडिट के लिए जिला स्तर पर विद्यालयों का चयन किस तरह किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के सोशल ऑडिट के लिए विद्यालयों का चयन यू डायस कोड की अंतिम विषम संख्या के आधार पर किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिनका पूर्व में ऑडिट हो चुकी है उनका चयन नहीं होगा। ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों के चयन में परिषदीय, राजकीय विद्यालयों के अतिरिक्त अनिवार्य रूप से 01 मदरसा (बेसिक) एवं 01 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय (बेसिक) के साथ 01 राजकीय विद्यालय, माध्यमिक व 01 अशासकीय सहायता प्राप्त (माध्यमिक) को भी शामिल किया जाएगा। मदरसा न होने की स्थिति में 02 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल किए जाएंगे। सबसे कम नामांकन व अधिक नामांकन वाले विद्यालयों को भी शामिल करना होगा। आईआईटी कानपुर को कानपुर नगर के 39 विद्यालय (चार ब्लॉक), कानपुर देहात के 42 (चार ब्लॉक), उन्नाव के 56 (छह ब्लॉक), कन्नौज के 32 (तीन ब्लॉक), इटावा के32 (तीन ब्लॉक), पीलीभीत के 31 (तीन ब्लॉक), बरेली के 52 (पांच ब्लॉक), फर्रुखाबाद के 34 (तीन ब्लॉक) विद्यालय सौंपे गए हैं। कानपुर में घाटमपुर, ककवन, सदर बाजार और शास्त्री नगर ब्लॉक के स्कूल शामिल होंगे। कुल 2885 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें आईआईटी कानपुर के अतिरिक्त अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, जीबी पंत विश्वविद्यालय प्रयागराज, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ और गोरखपुर विश्वविद्यालय को शामिल किया गया है।