आईआईटीः दीक्षांत आज, 2848 मेधावियों को मिलेंगी उपाधियां

Jun 22, 2025 07:14 pm IST
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
आईआईटीः दीक्षांत आज, 2848 मेधावियों को मिलेंगी उपाधियां
संक्षेप:

Kanpur News - आईआईटी कानपुर का 58वां दीक्षांत समारोह 23 जून को होगा, जिसमें 2848 स्नातक, परास्नातक और पीएचडी धारकों को उपाधियां दी जाएंगी। मुख्य अतिथि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा होंगे। विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा...

कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर का 58वां दीक्षांत समारोह 23 जून को होगा। समारोह में 2,848 स्नातक, परास्नातक और पीएचडी धारकों को उपाधियां दी जाएंगी। रविवार को दीक्षांत का रिहर्सल किया गया। वहीं, देर शाम बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक में मेधावियों के नामों पर अंतिम मुहर लग गई। दीक्षांत में मुख्य अतिथि के रूप में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा होंगे। समारोह में प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल अवार्ड कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के तलिन गुप्ता को दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में होगा। पहला चरण सुबह 9:30 बजे से मुख्य सभागार और दूसरा चरण दोपहर 2:30 बजे विभिन्न लेक्चर हॉल में होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समारोह में कलश तलाति और ध्रुव मिश्रा को डायरेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कलश पांच वर्षीय डुअल डिग्री प्रोग्राम के छात्र हैं और ध्रुव इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। वहीं, केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक कुमार यादव को डॉ. शंकर दयाल शर्मा अवार्ड से और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र वरुण ठोकस को रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज से सम्मानित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख